ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में 8 करोड़ से सडक़ और नाली निर्माण आदि विकास कार्य होंगे। निगम बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से मेयर अनीता ममगाईं ने 40 वार्डों के लिए 20-20 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी। नटराज चौक पर उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की आदमकद प्रतिमा और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कांजी हाउस के लिए भूमि चिह्नित करने प्रस्ताव भी पारित हुआ।
सोमवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में मेयर अनीता ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 40 वार्डों के पार्षदों ने सडक़, नाली और पथ प्रकाश की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा। पार्षद मनीष शर्मा ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम का मुद्दा उठाया। मांग रखी कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम नए सिरे से बनना चाहिए। पार्षद शिव कुमार गौतम ने गोविंदनगर स्थित कूड़ा डंपिंग जोन की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठायी। पार्षद राकेश सिंह ने प्रगति विहार और शैल विहार में ओपन जिम लगाने, तहसील परिक्षेत्र में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा। नगर निगम में शामिल ग्रामीण इलाकों में सीवर लाइन बिछाने, सफाई की समुचित व्यवस्था का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्षद विजय बडोनी ने गीतानगर, मालवीयनगर में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा। करीब 4 घंटे चली बैठक में शहर के विकास से जुड़े कुल 81 प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। मेयर अनीता ममगाईं ने प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य के लिए 20-20 लाख देने की घोषणा की।मौके पर मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कर अधीक्षक निशात अंसारी, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक सचिन रावत,पार्षद रीना शर्मा, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, लता तिवाड़ी, पुष्पा मिश्रा, अनीता रैना, विजय लक्ष्मी शर्मा, दीपा, रूपा देवी, रामअवतारी देवी, लक्ष्मी रावत, विपिन पंत, जगत नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मनीष बनवाल, सुंदरी कंडवाल, शकुंतला शर्मा, गुरविंदर सिंह, अजीत सिंह गोल्डी, ज्योति पासवान, उमा बृजपाल राणा, राजेश कुमार, जयेश राणा, शौकत अली, रीना गुप्ता, शारदा, तनु तेवतिया, लव कांबोज, रश्मि देवी, विजेंद्र मोघा, वीरेंद्र रमोला, चेतन चौहान, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद थे।
- प्रदेश की खबरें
8 करोड़ से होगा ऋषिकेश शहर का विकास
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में 8 करोड़ से सडक़ और नाली निर्माण आदि विकास कार्य होंगे। निगम बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से मेयर अनीता ममगाईं ने 40 वार्डों के लिए 20-20 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी। नटराज चौक पर उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की आदमकद प्रतिमा और आवारा पशुओं से निजात दिलाने […]
