ऋषिकेश। कमीशन का भुगतान नहीं मिलने पर सहकारी गन्ना विकास समिति ने अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। समिति ने बकाया भुगतान नहीं करने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।
सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने मिल प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उत्तराखंड गन्ना सहकारी समिति कर्मचारी एसोसिएशन डोईवाला शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि चीनी मिल डोईवाला पर पिछले वर्षों का करीब 74 लाख रुपया बकाया है। वहीं उत्तराखंड शासन पर समिति का लगभग 18 लाख बकाया है। गन्ना विकास कमीशन का भुगतान न मिलने से समिति के कर्मचारियों को वेतन एरियर भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व नगरीकरण का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संगठन के महामंत्री सुरेंद्र ने कहा कि चीनी मिल अवशेष कमीशन का भुगतान करने से साफ मना कर रही है। प्रदर्शन करने वालो में प्रमोद कंबोज, मोहम्मद नदीम, अमित तिवारी, अनुसूया प्रसाद, जीत मणि, मोहम्मद असलम, सुशील कुमार, संतोष नेगी, राजेश देवी, सेवानिवृत्त कर्मचारी लालता प्रसाद, सुखदेव सिंह, लोकपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
- प्रदेश की खबरें
कमीशन का भुगतान न होने पर कलम बंद हड़ताल शुरू
ऋषिकेश। कमीशन का भुगतान नहीं मिलने पर सहकारी गन्ना विकास समिति ने अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। समिति ने बकाया भुगतान नहीं करने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी। […]
