• Home  
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं में सहयोग निभायें : गायत्री
- देश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं में सहयोग निभायें : गायत्री

विकासनगर। एनआरएचएम और बाल विकास विभाग के तहत जैन बालिका इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें एनआरएचएम के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दर्जनों बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परार्मश भी दिये। सोमवार सुबह विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ आंगनबाड़ी मुख्य सेविका गायत्री और प्रधानाचार्य सुषमा […]

विकासनगर। एनआरएचएम और बाल विकास विभाग के तहत जैन बालिका इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें एनआरएचएम के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दर्जनों बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परार्मश भी दिये। सोमवार सुबह विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ आंगनबाड़ी मुख्य सेविका गायत्री और प्रधानाचार्य सुषमा देवी ने किया। उन्होंने बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के प्रति प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने पर जोर दिया। कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में हर एक व्यक्ति को सहयोग निभाना होगा। इसके बाद एनआरएमएच की टीम में शामिल डॉक्टर अमित कटियार व डॉ. कंचन रावत ने बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परार्मश दिये। इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ता रूचि डोगरा, बबीता, जयेन्द्री, सुनीता नेगी, रेनू थापा, सुमन लता, मंजू, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *