विकासनगर – उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की हरबर्टपुर डिपो परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती व कर्मचारियेां की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन से रूठे करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने संगठन में वापसी भी की। सोमवार सुबह हरबर्टपुर वन डिपो परिसर में आयोजित संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संगठन के प्रांतीय महामंत्री हरदेव सिंह रावत ने कर्मचारियों से संगठित होकर अपनी समस्याओं की लड़ाई लडऩे की बात कही। कहा कि बिना संगठन के हम कुछ नहीं है। यदि, हमें कोई भी मुकाम हासिल करना है, तो संगठित रहना होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व में संगठन से अगल हुए ऋषिराज राघव, मुक्ता प्रसाद, जगेन्द्र सिंह, हयात सिंह नेगी, गंभीर सिंह व विजय सिंह की वापसी पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुदर्श काला, ललित शर्मा, विनोद बहुगुणा, शहजाद अली, सुरेन्द्र प्रकाश, गजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, अशोक सरकार, सुशील चौहान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विकासनगर – उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की हरबर्टपुर डिपो परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती व कर्मचारियेां की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन से रूठे करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने संगठन में वापसी भी की। सोमवार सुबह हरबर्टपुर वन डिपो परिसर में आयोजित संगठन की बैठक में कर्मचारियों […]
