Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • हनोल महासू मंदिर से हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रवाना
- प्रदेश की खबरें

हनोल महासू मंदिर से हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रवाना

विकासनगर। हनोल महासू देवता के मंदिर से सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए परिवर्तन यात्रा शुरू की। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की भ्रष्ट […]

विकासनगर। हनोल महासू देवता के मंदिर से सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए परिवर्तन यात्रा शुरू की। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की भ्रष्ट सरकार की गलत नीतियों और फैसलों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश सहित कांग्रेस के नेताओं ने हनोल महासू मंदिर में मत्था टेकने के बाद पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महासू देवता की आज्ञा लेने के बाद प्रदेश में परिवर्तन यात्रा शुरू की गयी है। मोदी सरकार की गलत नीतियों, नोटबंदी, महंगाई की मार, जीएसटी की मार, पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने देश की जनता की कमर तोडक़र रख दी। जिसके चलते पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। देश की जनता परिवर्तन चाहती है और हनोल महासू मंदिर से परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राफेल सौदा से लेकर तमाम घोटाले किये जा रहे हैं। मोदी सरकार ने तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बोल दिया है। सीबीआई में उथल पुथल मची है राफेल सौदे की पोल खोलने वाले सीबीआई प्रमुख को मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा। न्यायालय के अधिकारों पर हमला बोला जा रहा है। चुनाव आयोग में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। देश में लोकतंत्र को समाप्त कर मोदी सरकार हिटलरशाही लाने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश में भाजपा सरकार गठित होने के बाद तमाम विकास कार्य ठप कर दिये हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश में तानाशाही चल रही है। देश के अंदर सांप्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। देश को बांटने व राज करने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है। देश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उत्तराखंड की जनता देश के अंदर परिवर्तन का बिगुल बजा चुकी है। मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार देश का महौल खराब करने पर तुली है। इस मौके पर युवा नेता अभिषेक सिंह, धीरेंद्र प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष चमनसिंह, विजय सारस्वत, राजेंद्र भंडारी, पुरोला के विधायक राजकुमार, अजय सिंह, नवीन जोशी, गिरीश पुनेठा, सुरेंद्र रांगड, संजय किशोर, राजेंद्र राणा, राजपाल सिंह, हरिनेगी, लाखीराम बिजल्वाण, चतरसिंह रावत, राजवीर राणा, संतराम चौहान, जयदत्त बिजल्वाण, नारायण सिंह पंवार, बलवीर चौहान आद शामिल रहे।कई लोगों ने की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा त्यूणी पहुंची। जहां जनसभा आयोजित करने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। त्यूणी के बाद परिवर्तन यात्रा उत्तरकाशी जिले के आराकोट के लिए रवाना हो गयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *