• Home  
  • प्राधिकरण लागू करने को अव्यवहारिक फैसला करार देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

प्राधिकरण लागू करने को अव्यवहारिक फैसला करार देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी

अल्मोड़ा – जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। प्राधिकरण लागू करने को अव्यवहारिक फैसला करार देते हुए समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने यहां चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित होकर डीडीए […]

अल्मोड़ा – जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। प्राधिकरण लागू करने को अव्यवहारिक फैसला करार देते हुए समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने यहां चौघानपाटा
गांधी पार्क में एकत्रित होकर डीडीए के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ जैसी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में प्रदेश सरकार का यह फरमान अव्यवहारिक है। प्राधिकरण के लागू होने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में एक निचले तबके के वर्ग की पूरी कमाई चली जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना सोचे समझे प्राधिकरण के सख्त नियम लागू कर जिस तरह लोगों को परेशानी में डाला है। उसका जवाब जनता इन लोकसभा चुनावों में देगी। मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक ने कहा कि आचार संहिता के लागू होने के कारण समिति आगामी 23 मई तक आंदोलन को स्थगित कर रही है। लेकिन आचार संहिता के समाप्त होने के बाद समिति का आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता पूरन सिंह रौतेला व संचालन दीपांशु पांडे ने किया। इस अवसर पर आनंदी वर्मा, लीला खोलिया, पीसी तिवारी, पीजी गोस्वामी, अख्तर हुसैन, मोहम्मद शब्बीर, दिनेश पंत, युसूफ तिवारी, केशव दंत पांडे, राजू गिरी, विनोद तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *