• Home  
  • सशक्त भारत निर्माण के लिए युवाओं का अपने मत का प्रयोग जरूरी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सशक्त भारत निर्माण के लिए युवाओं का अपने मत का प्रयोग जरूरी

विकासनगर – चकराता महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। मंगलवार सुबह महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप चौधरी ने किया। […]

विकासनगर – चकराता महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। मंगलवार सुबह महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप चौधरी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आगामी
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को जागरूक किया। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। एक सशक्त भारत निर्माण के लिए लोकतंत्र के इस पर्व में सभी युवाओं को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान करना क्यों आवश्यक है, विषय पर भी जानकारी दी। साथ ही, मतदान विषय पर छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार भी साझा किये। इस मौके पर संजीव शर्मा, सीमा पुण्डीर, नरेश चौहान, देशराज सिंह, अंकुर, मनीष, विनोद, अर्जुन व छात्र-छात्राओं में राहुल, अमित, नीरज, अरविंद, पूजा, नेहा, स्मिता, आंचल, पूनम, रुचिका, पिंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *