बिहार औरगाबाद – ग्राम खुदबा में आयोजित कार्यक्रम में पधारे थाईलैड के भन्ते और बौद्ध गया के भन्ते विमलधम्म के सहयोग से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान उपस्थित उपासको को भन्ते जी ने धम्म के बारे में बताया और कहा कि आज का मानव अशान्ति और कलह का जीवन जी रहा है। भारत नें हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन किया है। आज के समय में विश्व को युद्ध की नही बुद्ध की आवश्यकता है। कार्यक्रम की आयोजक डा0 अम्बेडकर समिति ने भी उपासको का धन्यवाद किया और उपासक सुदर्शन ने सभी उपस्थित उपासको ,उपासिकाओ ,भन्ते व बच्चो को धन्यवाद करते हुये कहा कि बौद्ध धर्म ही भारत का अपना धर्म है। जो भारत से चलकर आज सैकडो देशो में फैला हुआ है हमें बुद्ध की शिक्षाओ को ग्रहण करना होगा। तभी हम देश में भाईचारा और अमल का माहौल पैदा कर सकेगे।