ऋषिकेश – ऋषिकेश रेवले स्टेशन में यात्रियों को बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लाभ मिल पाएगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर बीएचईएल के सहयोग से नवनिर्मित बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लोकार्पण किया गया। ऋषिकेश रेवले स्टेशन पर लाखों की लागत से बने बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लोकार्पण में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, बीएचईएल नई दिल्ली के निदेशक डा. बन्धोपाध्याय, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक संजय गुलाटी ने संयुक्त किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि ऋषिकेश योग की नगरी है और सालभर यहां देशी-विदेशी साधकों का आना जाना लगा रहता है। इस लिये हमारा कर्तव्य है कि ऋषिकेश के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, हरित और सुन्दर बनाए रखें। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों की सोच को बदलने, ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान ने देश के 19 राज्यों के 4.9 लाख गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है और 7.9 करोड़ शौचालय बनवाए। बीएचईएल नई दिल्ली के निदेशक डा. बन्धोपाध्याय ने कहा कि हरिद्वार बीएचईएल यूनिट रोशनी के लिए कार्य कर रही है, अब वह ऊर्जा के लिये भी कार्य करेगी। मौके पर बीएचईएल हरिद्वार यूनिट के महाप्रबंधक संजय सिन्हा, जेपी सिंह, राकेश सूद, गंगा नन्दिनी त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
ऋषिकेश – ऋषिकेश रेवले स्टेशन में यात्रियों को बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लाभ मिल पाएगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर बीएचईएल के सहयोग से नवनिर्मित बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लोकार्पण किया गया। ऋषिकेश रेवले स्टेशन पर लाखों की लागत से बने बायो डाइजेस्टर टॉयलेट का लोकार्पण में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, […]
