हरिद्वार – गुरूकुल कागंडी विश्वविद्यालय में पांचवे दिन भी विवि प्रशासन की तानाशही रवैये के खिलाफ छात्र व छात्राओ ने धरना प्रदर्शन जारी रहा। आज हुये धरना प्रदर्शन में कन्या गुरूकुल के छात्र संघ के पदाधिकारी व छात्राओ ने धरना स्थल पर पहुचकर समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन चलते छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधते हुये कहा कि अनुशासन समिति के सदस्यो द्वारा कक्षाओ में स्वंय बहिष्कार करने पर छात्रो को धमकाया जा रहा है व छात्रो के भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। विवि प्रशासन की इन धमकीयो से छात्रो का रोष कम नही होगा। कक्षाओ का बहिष्कार करके छात्रो ने छात्र संघ के पदाधिकारीयो का धरना स्थल पर सहयोग दिया। व छात्र संध उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति ने कहा कि विवि में अधिकांश पूरे वर्ष में शिक्षक कक्षाओ में नही पहुचतें है। जब वह लंच टाइम में धर जाकर फिर विश्वविद्यालय की और लौटकर नही आते है। और ।ठटच् विभाग प्रमुख ैथ्क् प्रभात पंवार ने बताया कि छात्रो पर हो रहे अन्याय के चलते विवि प्रशासन की शिकायत जिला प्रशासन के समक्ष रखी जायेगी ।
कन्या गुरूकुल महाविद्यालय की छात्र संघ उपाध्यक्ष राखी पंवार ने बताया कि तब हमारे भाई की तरह गुरुकुल कांगड़ी के छात्रों ने हमारे साथ खड़े होकर सारी मांगो के लिए लड़ाई लड़ी है। आज इसी प्रकार जब छात्र कल्याण परिषद् को भंग करने का गलत निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया तो आज हम अपने छात्र भाइयों के साथ हैं। और कहा कन्या गुरूकुल प्रशासन ने भी छात्राओ को धरना स्थल पर न जाने के लिये मना किया और छात्राओ को डरा- धमकाया गया।
पूर्व छात्र संध अध्यक्ष मनीष चैहान ने कहा कि छात्रो को शोषण व मांगो की अवेहलना को सहन नही किया जायेगा। इसके लिये विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाना होगा। अन्यथा छात्र उग्र आन्दोलन भी करने के लिए बाध्य होगे व छात्रो के साथ अन्याय होता रहा तो भूख हड़ताल करने से भी पीछे नही हटेगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। धरना स्थल के दौरान छात्र संध अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, अक्षय सैनी, राहुल गुर्जर, रितेश वशिष्ठ, चर्चित बलियान, विशाल भारद्वाज, सौरभ मलिक, मोहित चैहान, तरूण चैहान,नकुल पहलवान,मोहित देशववाल, मृदुल , विक्रम भुल्लर, सुशील ,रिंकु छोकर, आकाश कुमार,मोन गुर्जर, विशान्त चैहान ,अकिंत शर्मा , सुमित चैधरी, राहुल,करन, विशु, धन सिंह, चन्द्रकान्त, व कान्य गुरूकुल से पूजा, अनन्य,प्रीति,ज्योति,शिल्या, मनीषा व अन्य सैकडो छात्राए एवं छात्र उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशही रवैये के खिलाफ पांचवे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
हरिद्वार – गुरूकुल कागंडी विश्वविद्यालय में पांचवे दिन भी विवि प्रशासन की तानाशही रवैये के खिलाफ छात्र व छात्राओ ने धरना प्रदर्शन जारी रहा। आज हुये धरना प्रदर्शन में कन्या गुरूकुल के छात्र संघ के पदाधिकारी व छात्राओ ने धरना स्थल पर पहुचकर समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन चलते छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने विश्वविद्यालय […]
