• Home  
  • बवाल के बाद होलिका वाली जगह के समीप पुलिस तैनात
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बवाल के बाद होलिका वाली जगह के समीप पुलिस तैनात

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए बवाल के संबंध में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान के नारे लगाने के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए बवाल के संबंध में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान के नारे लगाने के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव एक्कड़ कला में एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। वही, पाकिस्तान के नारे लगाने के संबंध में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। सोमवार देर रात दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस के हाथ लगे एक वीडियो में पाकिस्तान के नारे तो सुनाई दे रहे है, लेकिन नारे लगाने वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। पथरी एसओ गोविन्द कुमार ने बताया मामला आपसी रंजिश का है। जिसे गलत दिशा में ले जाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। होलिका की सुरक्षा में पुलिस तैनातपथरी। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में होलिका में शरारती तत्व द्वारा लगाई गई आग के संबंध में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा उसी स्थान पर दोबारा होलिका को रखवा दिया गया है। बुधवार को गांव में माहौल शांत रहा। होलिका वाली जगह के समीप पुलिस तैनात कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *