हरिद्वार – गर्मी के सीजन में पीने के पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार रेलवे ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच के दौरान पानी में कुछ खामियां पाई जाती हैं तो उसको दूर कर रेलवे का स्वास्थ्य विभाग और अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने के लिए काम करेगा। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बने प्याऊ और अन्य नलों से रेलवे के स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल लिए। पानी के सैंपल लेने के बाद नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर एन्वीरोनमेंट एंड फूड टेक्नोलॉजी में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। । यात्रियों को स्टेशन पर बेहतर गुणवत्ता का पानी पहले से ही उपलब्ध कराया जाता है। गर्मी में किसी तरह की शिकायत न आए इसी को देखते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही फूड के भी सैंपल लिए जाएंगे। – रामवीर शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, हरिद्वार रेलवे
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
हरिद्वार रेलवे ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
हरिद्वार – गर्मी के सीजन में पीने के पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार रेलवे ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच के दौरान पानी में कुछ खामियां पाई जाती हैं तो उसको दूर कर रेलवे का स्वास्थ्य विभाग और अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने के लिए […]
