हरिद्वार – ऊर्जा निगम ने उपखंड बहादराबाद के अंतर्गत दर्जनों गांव में बकाया जमा नहीं होने के कारण तीन सौ से अधिक बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, विभाग ने 80 लाख रुपये बकायेदारों से वसूल किए हैं। उपखंड अधिकारी अनुज जुड़ीवाल का कहना है कि विभाग का लाखों रुपया दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर है, लेकिन उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे सैकड़ों उपभोक्ता हैं जिन्होंने पिछले वर्ष का बिल भी जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सलेमपुर, रोशनाबाद, सुल्तानपुर मजरी, बहादराबाद, रोहालकी, अहमदपुर, सहदेवपुर, शुक्रराशा, अलीपुर सहित दर्जन भर गांव में विभाग जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को बिल जमा करने के लिए जागरूक कर रहा है। लेकिन कम संख्या में उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहा है। जरूरत पडऩे पर मीटर भी हटाए जा रहे हैं।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बकाया जमा नहीं होने के कारण तीन सौ से अधिक बिजली कनेक्शन काटे
हरिद्वार – ऊर्जा निगम ने उपखंड बहादराबाद के अंतर्गत दर्जनों गांव में बकाया जमा नहीं होने के कारण तीन सौ से अधिक बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, विभाग ने 80 लाख रुपये बकायेदारों से वसूल किए हैं। उपखंड अधिकारी अनुज जुड़ीवाल का कहना है कि विभाग का लाखों रुपया दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर […]
