• Home  
  • चैम्बर की तलाश में टीम ने हाईवे को ही खोद डाला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चैम्बर की तलाश में टीम ने हाईवे को ही खोद डाला

रुडकी – तहसील के निकट बना जल संस्थान का सीवर चैंबर विभाग को नहीं मिला। बुधवार को चैम्बर की तलाश में टीम ने हाईवे को ही खोद डाला। दो जगह गड्ढे करने पर भी चैंबर नहीं मिल पाया। तहसील परिसर में काफी समय से सीवर चौक की समस्या चल रही थी। शिकायत के बाद जल […]

रुडकी – तहसील के निकट बना जल संस्थान का सीवर चैंबर विभाग को नहीं मिला। बुधवार को चैम्बर की तलाश में टीम ने हाईवे को ही खोद डाला। दो जगह गड्ढे करने पर भी चैंबर नहीं मिल पाया। तहसील परिसर में काफी समय से सीवर चौक की समस्या चल रही थी। शिकायत के बाद जल संस्थान की टीम सीवर की सफाई के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन टीम को सीवर का मुख्य चैम्बर नहीं मिला। टीम ने चैम्बर की तलाश में हाईवे की खुदायी भी शुरू कर दी। लेकिन एक स्थान पर खोदने पर टीम के हाथ निराशा ही लगी। इसके बाद टीम ने दूसरे स्थान पर भी खोदना शुरू कर दिया। वहां भी चैंबर नहीं मिला। जल संस्थान के जेई जुनैद गौड़ ने कहा कि चैम्बर को सडक़ निर्माण के दौरान ढक दिया गया। इसके चैम्बर नहीं मिल पा रहा है। चैम्बर मिलते ही सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *