• Home  
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती घर से लापता
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती घर से लापता

रुडकी – संदिग्ध परिस्थितियों में युवती घर से लापता हो गई। पीडि़त परिजनों ने कोतवाली में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। युवती के फोन की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री शाम घर […]

रुडकी – संदिग्ध परिस्थितियों में युवती घर से लापता हो गई। पीडि़त परिजनों ने कोतवाली में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू
कर दी है। युवती के फोन की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री शाम घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुत्री के लापता होने पर परिजनों ने उसकी क्षेत्र में तलाश की। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बताया कि बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन पर भी उसकी तलाश की गई। रिश्तेदारों से लेकर पुत्री के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई गई। लेकिन पुत्री का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश की जा रही है। फोन नम्बर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *