हरिद्वार – गुरूकुल कागडी विश्वविद्यालय में छात्रो की मांगो को लेकर छात्र कल्याण परिषद का धरना जारी रहा धरना स्थल पर सैकडो छात्र अपनी कक्षाओ का बहिष्कार कर धरना स्थल पर पहुचे इसी बीच कन्या गुरूकुल परिसर में छात्राओ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। विश्वविद्यालय मे धरना प्रर्दशन स्थल पर विश्वविद्यालय प्रशासन की शुद्धि -बुद्धि यज्ञ करा गया। यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना करते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें छात्रो की समस्याओ व विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्ट रवैये से भी वार्ता को अवगत कराया। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने प्रेस वार्ता मे बताया कि B.O.M के द्वारा असवैधानिक रूप से लोकतन्त्र की अवहेलना करते हुये। छात्र कल्याण परिषद कार्यकारणी भंग की है। ओर विश्वविद्यालय प्रशासन के उपर आरोप लगाते हुये कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन में कई ऐसे अधिकारी है| जो मूल नियम के प्रावधानो के अनुसार सरकारी कर्मचारी अपने पद के अतिरिक्त अन्य पद पर चार्ज के लिए presumptive pay का 10 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय है लेकिन तीन माह से अधिक अवधि पर लागू नही है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन के 6 शिक्षको/प्रोफेसरो द्वारा तीन माह से अधिक समय से अतिरिक्त कार्यभर सौपा गया जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभिलेखो की नमुना सप्रेक्षा लेखापरीक्षा जांच में पुष्टि हुई कि 6 प्रोफेसरो पर तीन माह से अधिक अतिरिक्त पदभार रहा। जिसके लिए UGC/DOPT से कोई स्वीकृति प्राप्त नही की गई । जिसमें 7.76.082/. का अनियमित भुगतान किया जाना प्रकाश में आया।
प्रो0 विनोद – प्रोफेसर – 14.12.2013 से 11.07.2018 तक – कुल सचिव – 4.05.463/-
द्विजेद्र पन्त – तकनीकी सहायक – 01.12.2014 से 31.07.2018 तक- प्रभारी शिक्षा अनुभाग- 91.376/-
सचिन पाठक – अनुसंधान क्रम साखियाकि अधिकारी- 01.09.2014 से 31.08.2018 तक -सहायक कुलसचिव – 1.12.024/-
मनीष अग्रवाल – सिस्टम एनालिस्ट – 12.10.2015 से 31.08.2018 तक – नेटवर्क फील्ड इंजीन्यरीग – 77.523/-
नवीन कुमार – कम्प्युटर आपरेटर – 11.05.2016 से 30.06.2018 तक – प्रभारी लेखा अनुभाग- 53.519/-
बलजीत – एम.टी.एस – 01.08.2016 से 31.08.2018 तक- सफाई नायक – 36.177/-
विश्वविद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचारीयो के खिलाफ कोई कार्यावाही नही हुई है। सचिव राहुल कटियार ने गुरूकुल कागडी विश्वविद्यालय में आर्य समाज पद्धति के खिलाफ छात्राओ की पी0एच0डी0 शोध का कार्य पुरूष प्रोफेसरो के द्वारा कराई जा रही है। जो कि गलत है
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान ने गुरूकुल कागडी विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा गत लगभग 15 वर्षो से छात्रो का दमन किया जा रही है। जिसका समाधान करना जरूरी है। अन्यथा छात्र अपनी मांगो को लेकर निरन्तर चल रहे धरना प्रर्दशन के रूप में आगे भी सघर्ष करते रहेगे। धरना प्रर्दशन व यज्ञ में उपस्थित राहुल शर्मा, दीपक प्रजापति, प्रभात पंवार, सुशील कुमार, मोहित देशवाल, अदित्य गौड , राहुल चौधरी, विशाल भारद्वाज, रिंकु,अकिंत शर्मा, अक्षय सैनी , मोनू गुर्जर,नकुल,सौरव,विशाल अवाना,रमन,आकाश, मनीष मलिक, धन सिंह ,चन्द्रकान्त,अभिषेक चौधरी,ऋषभ प्रताप चौधरी,चर्चित बलिया व अन्य सैकडो छात्र उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
गुरूकुल कांगडी भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारीयो के खिलाफ खोला मोर्चा 6 वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
हरिद्वार – गुरूकुल कागडी विश्वविद्यालय में छात्रो की मांगो को लेकर छात्र कल्याण परिषद का धरना जारी रहा धरना स्थल पर सैकडो छात्र अपनी कक्षाओ का बहिष्कार कर धरना स्थल पर पहुचे इसी बीच कन्या गुरूकुल परिसर में छात्राओ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। विश्वविद्यालय मे धरना प्रर्दशन स्थल पर विश्वविद्यालय प्रशासन […]
