Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीता क्रिकेट लीग मुकाबला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीता क्रिकेट लीग मुकाबला

पिथौरागढ़ – स्टेडियम के चल रही क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि एशियन गोल्ड मैडलिस्ट और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कै. धरम चंद ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम और जय शनिदेव क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर जय […]

पिथौरागढ़ – स्टेडियम के चल रही क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि एशियन गोल्ड मैडलिस्ट और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कै. धरम चंद ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम और जय शनिदेव क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर जय शनिदेव क्लब ने 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए । इसमें चंद्रप्रकाश ने 46 और हेमंत ने 41 रनों का योगदान दिया । स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की ओर से नीरज ने 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। मैच में योगेश ने 58 और नीरज सौन ने 36 रनों बनाए । जय शनिदेव क्लब की ओर से जगदीश ने 2 और दिनेश बोरा ने 1 विकेट लिया। स्कोरर मनोज कुमार रहे। मौके पर जिला क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव उमेश जोशी, प्रकाश जोशी, पुष्कर चंद रजवार, नरेश चंद, अभिनव चंद, राजेंद्र , आयुष लोहनी शामिल रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *