Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया में फूलदेई त्योहार धूमधाम से मनाया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया में फूलदेई त्योहार धूमधाम से मनाया

ऋषिकेश – निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में फूलदेई त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की विशेष पूजा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को फूलदेई पर्व के बारे में जानकारियां दी। शुक्रवार को भानियावाला स्थित पेन इंडिया स्कूल में फूलदेई पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने […]


ऋषिकेश – निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में फूलदेई त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की विशेष पूजा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को फूलदेई पर्व के बारे में जानकारियां दी। शुक्रवार को भानियावाला स्थित पेन इंडिया स्कूल में फूलदेई पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि फूलदेई प्रकृति का आभार प्रकट करने का पर्व है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। ऐसे पर्व हमें प्रकृति से साथ जुडऩे और उसके संरक्षण की सीख देते हैं। निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने बताया कि चैत का महीना उत्तराखंडी समाज के बीच विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानी फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है। फूल डालने वाले बच्चे फुलारी कहलाते हैं। मौके पर शिक्षिका ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *