• Home  
  • 43 देशों की यात्रा करने वाले ईकोलॉजिस्ट अभिषेक शर्मा पहुँचे परमार्थ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

43 देशों की यात्रा करने वाले ईकोलॉजिस्ट अभिषेक शर्मा पहुँचे परमार्थ

ऋषिकेश – जलवायु परिर्वतन और विश्व शांति को लेकर साइकिल से 43 देशों की यात्रा करने वाले ईकोलॉजिस्ट अभिषेक शर्मा ने परमार्थ पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में प्रचार करने के लिए ईकोफ्रेंडली बाइक से देश की यात्रा […]

ऋषिकेश – जलवायु परिर्वतन और विश्व शांति को लेकर साइकिल से 43 देशों की यात्रा करने वाले ईकोलॉजिस्ट अभिषेक शर्मा ने परमार्थ पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में प्रचार करने के लिए
ईकोफ्रेंडली बाइक से देश की यात्रा शुरू की। शुक्रवार को परमार्थ में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि 28 मार्च 2016 को जलवायु परिर्वतन और विश्व शांति का संदेश लेकर ईकोलॉजिस्ट अभिषेक मिश्रा ने साइकिल से विश्व भ्रमण यात्रा (43 देश व 4 महाद्वीप) का शुभारंभ किया था, जो आज परमार्थ में संपन्न हुई है। कहा कि इसी प्रकार भारत की युवा शक्ति अवकाश के समय को राष्ट्र सेवा में लगाएं। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज और भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर वर्ष 2014 में स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता को लेकर साइकिल से भारत भ्रमण की थी। वर्ष 2016 में फिर से स्वामी चिदानंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर उन्होंने जलवायु परिर्वतन और विश्व शांति का संदेश लेकर साइकिल से विश्व भ्रमण यात्रा 43 देश व 4 महाद्वीप यानी कुल 60 हजार किमी की यात्रा शुरू की थी, जो पूर्ण हुई है। बताया कि जर्मनी से विश्व भ्रमण यात्रा शुरू की, जिसके बाद डेनमार्क, नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड, स्लोवेनिया, रूस, बेलारूस, लिथुआनिया, पोलैण्ड, यूक्रेन, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, सार्बिया, क्रेयेशिया, बोत्सवाना, ग्रीस, इटली, स्विटजरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्काटलैंड, आयरलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड, विटिकन सीटी, कनाडा, स्पेन, मैक्सिको, पुर्तगाल, अमरीका, लिक्टेन्स्टाइन, लग्जमबर्ग सहित अन्य देशों का भम्रण किया। कहा कि वे अब देश में 11 अप्रैल से होने वाले लोकसभा चुनाव में ईकोफ्रेंडली बाइक से प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव अभियान को सपोर्ट करेंगे और पूरे देश में प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने अपने इस अभियान को आई सपोर्ट प्रधानमंत्री -नमो अगेन नाम दिया है। इस अवसर पर साध्वी भगवती भी मौजूद थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *