Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • पाँच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पाँच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने अपने पड़ोसी युवक पर पाँच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का आरोप लगाया है। जांच में मामला रंजिशन लगने पर पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी दो पड़ोसियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा […]

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने अपने पड़ोसी युवक पर पाँच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का आरोप लगाया है। जांच में मामला रंजिशन लगने पर पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी दो पड़ोसियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को परिजनों ने पुलिस के पास पहुंचकर पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ करने का प्रयास का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि बच्ची शुक्रवार को लापता हो गई थी और पड़ोसी युवक की दुकान पर मिली थी। उस वक्त कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी की और युवक को पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला रंजिशन निकला। पुलिस ने जांच करने के बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि मौके पर चेतक पुलिस भेजकर मामले की जानकारी जुटाई गई थी। मामला रंजिशन सामने आया है। उसी के आधार पर युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *