Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को सही शिक्षा, मार्गदर्शन और संस्कार प्रदान करें
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को सही शिक्षा, मार्गदर्शन और संस्कार प्रदान करें

ऋषिकेश – डीएसबी स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्र-छात्राओं की विदाई धूमधाम से की गई। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शिवांस गर्ग को मिस्टर और अमिसी गुप्ता को मिस क्रिएटिव चुना गया। मंगलवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्र-छात्राओं का विदाई को समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जयराम आश्रम […]

ऋषिकेश – डीएसबी स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्र-छात्राओं की विदाई धूमधाम से की गई। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शिवांस गर्ग को मिस्टर और अमिसी गुप्ता को मिस क्रिएटिव चुना गया। मंगलवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्र-छात्राओं का विदाई को समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना बेहद जरूरी है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को सही शिक्षा, मागदर्शन और संस्कार प्रदान करें। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि संस्थान में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार दिए जाने का भरपूर प्रयास किया जाता है। पढ़ाई के अलावा प्रदर्शनी, खेलकूद, क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहती हैं। इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। निखिल शर्मा को मिस्टर प्रेप, वैष्णवी शर्मा को मिस प्रेप, श्रीष्या सिलस्वाल को मिस ब्यूटीफूल हेयर, मान्य लूथरा को मिस चियरफूल, आरव बयालवान को फ्रेंड ऑफ आल मिस्टर, शिवांस गर्ग को मिस्टर क्रिएटिव, अमिसी गुप्ता को मिस क्रिएटिव, माधव गुप्ता को मिस्टर जीनियस, खुशी पोखरियाल को मिस जीनियस चुना गया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *