Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
पौड़ी – कल्जीखाल ब्लाक के पाली गांव से सुरालगांव, तकलना, डांगी, कंडरखोली तक सडक़ नहीं बनने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरालगांव में शौर्य चक्र प्राप्त शहीद मनीष का परिवार भी रह रहा है लेकिन शासन से लेकर प्रशासन तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। मंगलवार को डीएम से मिलने आए ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से पाली गांव से सुरालगांव, तकलना, डांगी, कंडरखोली तक सडक़ सुविधा देने की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरालगांव में शहीद मनीष की दादी भी रहती है। इन गांवों में सडक़ सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गो को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती है। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण जगमोहन डांगी ने यदि प्रशासन लिखित आश्वासन नहीं देता है तो लोकसभा चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में गीता देवी, शकुंतला देवी, भगवान सिंह पंवार, भुवनेश्वरी, भगवंती, दमयंती, श्यामा, अशोक नेगी, पुष्पा, मंजू, विमला, रामनारायण आदि शामिल थे।