Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
ऋषिकेश — कोतवाली पुलिस ने सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सट्टे की पर्ची और नगदी जब्त की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में शराब तस्करों और जुआरियों की धरपकड़ को अभियान चलाया। सोमवार शाम को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि शांति नगर में पीपल के पेड़ की आड़ में कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर जुआरियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो लोगों को पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से सट्टे की दो पर्चियां और 7460 रुपये मिले। कोतवाल रितेश शाह ने जुआरियों की पहचान सोमपाल सैनी पुत्र स्व. मामचंद सैनी, निवासी गली नंबर 4, सुभाषनगर बनखंडी और कुलदीप पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव जगेदाजट, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर यूपी हाल पता बनखंडी, ऋ षिकेष के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है।