रुडकी – खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने फावड़े से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़तों ने मेडिकल करवाकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोगों में तनाव बना हुआ है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी टोडा कल्याणपुर निवासी अरुण गिरी और देवेंद्र गिरी सुबह खेत पर काम कर रहे थे। पीडि़तों ने बताया कि लाठी डंडों और फावड़े से लैस होकर दस से पंद्रह लोग खेत पर पहुंचे। हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बताया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने फावड़े से दोनों के सिर पर वार दिया। सिर पर फावड़ा लगने से दोनों भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं आरोपी पक्ष ने भी तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार की बेटियों से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की गई। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के तथ्यों पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
रुडकी – खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने फावड़े से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़तों ने मेडिकल करवाकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस […]
