रुडकी – कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो युवतियां लापता हो गई हैं। उनके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। लक्सर कोतवाली के गोवर्धनपुर रोड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी इसी 9 मार्च की रात अपने घर पर सोई थी। सुबह जागने पर वह घर में मौजूद नहीं मिली। कई दिन तक इधर-उधर तलाश करने के बावजूद युवती का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सुल्तानपुर के एक व्यक्ति ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 18 मार्च को उसकी पुत्री पड़ोस में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। परंतु वापस नहीं लौटी। बाद में उन्होंने तलाश की पर युवती का कहीं कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।