• Home  
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली के पेड़ से टकराने से सात श्रद्धालु घायल
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पेड़ से टकराने से सात श्रद्धालु घायल

रुडकी – शाकुंभरी मां के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में खराबी आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया। झबरेड़ा क्षेत्र […]

रुडकी – शाकुंभरी मां के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में खराबी आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया। झबरेड़ा क्षेत्र के गांव सढोली से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 20 से 25 श्रद्धालु शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली चुडिय़ाला गांव के पास पहुंची तो ट्रैक्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई जिससे चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। तभी आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हुए साक्षी, सचिन, नेहा, शिक्षा, निवासी सढाली और प्रियांशी निवासी हरचन्दपुर, रचना, विधि निवासी बटोला घायल हो गए । पुलिस ने घायल हुए श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को भी अवगत कराया। उपनिरीक्षक मनोज ममगंई ने बताया कि कछ श्रद्धालुओं को चोटे आई है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *