Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
हरिद्वार – बुधवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए ईवीएम का ईएमएस-ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम साफ्टवेयर की सहायता से 3462 बैलेट यूनिट, 2098 कन्ट्रोल यूनिट एवं 2559 वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया। इसमें यह पता चला है कि कौन सी ईवीएम किस विधानसभा में जाएगी। इसमें प्रत्येक विधानसभा सभा के लिये 51 प्रतिशत मशीन रिजर्व रखी गयी हैं। इस साफ्टवेयर की मदद से ईवीएम को इन्टरनेट के माध्यम से टैग किया जा सकता है। इस रैंडमाइजेशन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि इस विषय में अपनी पूर्ण तैयारी करते हुए द्वितीय रैंडमाइजेशन बूथ की तैयारी पूर्ण कर लें। इस रेंडमाइजेशन में बूथ का पता चलेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता रामजी लाल, सहायक अभियन्ता अनन्त सैनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महावीर रावत, राजनैतिक दलों में कांग्रेस के धर्मपाल सिंह, सीपीआई के मुनरिका यादव, बीएसपी के अविनाश कुमार, बीजेपी के नरेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।