• Home  
  • युवक ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

युवक ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करा

रुडकी – युवक ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। युवक को जमीन पर लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों और क्षेत्रवासियों में हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखकर युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा […]

रुडकी – युवक ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। युवक को जमीन पर लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों और क्षेत्रवासियों में हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखकर युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा निवासी टिंकू 32 पुत्र रामकिशन ने सुबह चाकू उठाकर पेट में मार लिया। लहूलुहान होकर टिंकू जमीन पर गिर पड़ा। युवक को लहूलुहान हालत में तड़पता देखकर परिजनों और क्षेत्रवासियों में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने क्षेत्रवासियों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि टिंकू काफी समस से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए टिंकू को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *