• Home  
  • चीलावाली नदी में हो रहे अवैध खनन में दो जेसीबी मशीनें सीज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चीलावाली नदी में हो रहे अवैध खनन में दो जेसीबी मशीनें सीज

रुडकी – शहीदवाला ग्रंट गांव के पास चीलावाली नदी में हो रहे अवैध खनन का मंगलवार की रात ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया।बुग्गावाला थाना क्षेत्र के शहीदवाला ग्रंट गांव के पास चिल्लावाली नदी […]

रुडकी – शहीदवाला ग्रंट गांव के पास चीलावाली नदी में हो रहे अवैध खनन का मंगलवार की रात ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया।बुग्गावाला थाना क्षेत्र के शहीदवाला ग्रंट गांव के पास चिल्लावाली नदी में पिछले दस दिनों से खनन करने वाले रात भर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर नदी में उतर जाते हैं और रात भर खनन सामग्री निकाल कर स्टोन क्रशरों पर स्टॉक कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत बुग्गावाला पुलिस से लेकर जिला प्रशासन को भी की। लेकिन किसी ने भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने मंगलवार रात मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर बुग्गावाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खनन को बंद कराया। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नन्द किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि पुलिस ने नदी से दो जेसीबी मशीनों को पकडक़र सीज किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *