Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन रीढ़ की हड्डी: अमित बिष्ट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

उत्तराखंड में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन रीढ़ की हड्डी: अमित बिष्ट

उत्तरकाशी – नेहरु पर्वतारोहण संस्थान में बुधवार को वर्ष का पहला पर्वतारोहण सत्र शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कई देशों से आए हुए करीब 150 युवक-युवतियां प्रतिभाग कर रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। कहा 31 वें खोज […]

उत्तरकाशी – नेहरु पर्वतारोहण संस्थान में बुधवार को वर्ष का पहला पर्वतारोहण सत्र शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कई देशों से आए हुए करीब 150 युवक-युवतियां प्रतिभाग कर रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। कहा 31 वें खोज एवं बचाव के लिए भारतवर्ष के लगभग 65 युवक-युवतियां अगले 21 दिनों के लिए पर्वत में खोज एवं बचाव के गुर सीख रहे हैं। इसी प्रकार से 256वें प्रारंभिक पर्वतारोहण सत्र के लिए 85 के लगभग प्रशिक्षणार्थी संस्थान में प्रशिक्षण की प्रारंभिक तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण लेने के लिए आए युवक-युवतियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर संस्थान के उपप्रधानाचार्य ले. कर्नल योगेश धूमल, कैप्टन प्रदीप कुमार, चिकित्साधिकारी, मुख्य प्रशिक्षक रणवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *