कोटद्वार – सामाजिक संस्था धाद की लोकभाषा एकांश इकाई के तत्वावधान में एमकेवीएन इंटरनेशनल परिसर में लोक संस्कृति के रंग बिखरते हुए धूमधाम के साथ रंगपर्व का आयोजन किया गया। उधर, गढ़वाल सभा ने भी होली पर्व को धूमधाम से मनाया। बुधवार को एमकेवीएन के एमडी प्रकाश कोठारी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने लोकसंस्कृति संरक्षण के लिए लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। संस्था की ओर से प्रकाश कोठारी को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ माता के भजन तेरा मंदिर मा दियू बल्यूं, मेरो भी मन उज्यालू हो.. भजन से हुई। तदुपरांत होल्यारों ने मठू-मठु जौंला खेलड़ कू होली.., पिचकारी झर्र.र.र.., कैन मारी तर्र.र.र.., कै रंग रंगीलू भिना, आज मी बता दे.., धार मा उरख्यली, डांडा चौं बथौं चा.. सहित कई अन्य गीतों पर चौंफला, थडिय़ा नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, सचिव रिद्धि भट्ट, संरक्षक डॉ.जगदंबा प्रसाद कोटनाला, सोहन मैंदोला, शशिभूषण अमोली, सरिता मैंदोला, रोशन सहित कई अन्य मौजूद रहे। उधर, गढ़वाल सभा के तत्वावधान में लालपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
कोटद्वार – सामाजिक संस्था धाद की लोकभाषा एकांश इकाई के तत्वावधान में एमकेवीएन इंटरनेशनल परिसर में लोक संस्कृति के रंग बिखरते हुए धूमधाम के साथ रंगपर्व का आयोजन किया गया। उधर, गढ़वाल सभा ने भी होली पर्व को धूमधाम से मनाया। बुधवार को एमकेवीएन के एमडी प्रकाश कोठारी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने लोकसंस्कृति […]
