Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
देहरादून – जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 ए0 मुरूगेशन ने नोडल अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी (आई0टी) जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देहरादून को निर्देश दिये हैं कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में निर्वाचन लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा बल्क एस0एम0एस0 एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार की दिन प्रतिदिन की सूचना नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण मुख्य कोषाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें ताकि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखा की शुद्घता से जांच की जा सके।