• Home  
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श​हीदों को दी श्रद्धाजंलि
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श​हीदों को दी श्रद्धाजंलि

हरिद्वार – शहीद दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के संयोजन में ज्वालापुर स्थित वेद मन्दिर आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धासुमन आर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुये राष्ट्र उत्थान में योगदान का संकल्प लिया। वीर शहीदों के चित्र पर […]

हरिद्वार – शहीद दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के संयोजन में ज्वालापुर स्थित वेद मन्दिर आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धासुमन आर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुये राष्ट्र उत्थान में योगदान का संकल्प लिया। वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए ।
विक्रम भुल्लर ने कहा कि शहीदो के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। आपको और हमे पता होना चाहिये, जब वीर सपूत भगत सिंह को सोमवार 23 मार्च 1931 के शाम 7 बजे लाहौर सेण्ट्रल जेल में गरदन से उस समय तक लटकाये रखा गया जब तक मृत्यु न हो गयी, और शरीर पूरे एक घण्टे तक लटका रहा, और उसे तब तक नीचे नही उतारा गया जब तक मेडिकल अफसर द्वारा जीवन निश्शेष होने की पुष्टि नही कर ली गयी । हम सभी देशवासियो से यह कहना चाहता हू, इन शहीदे आजम जो देश को आजाद करने के लिये अपने आप को न्यौछावर कर दिया , लेकिन अग्रेजी हुकुमत के आगे झुके नही। हमे इन वीर सपूतो को कितना कष्ट मिला युवाओ को जागरूक करने का काम हमे करना चाहिये। सतवेंद्र ने कहा कि युवाओं को वीर शहीदो के बलिदानो से प्ररेणा लेनी चाहिए। देश के वीर सैनिक सीमाओ की रक्षा में अनुकरणीय योगदान दे रहे है। उन्होने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन से हमें प्ररेणा मिलती है। उनके दिखाए मार्गो का अनुसरण कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। युवाओं को देश हित में योगदान करते हुए अमर शहीदो को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी के मुख्य मार्गो, चैराहो व सरकारी भवनो में शहीदो की प्रतिमाओं को स्थापित कर शहीदों को गाथाओ को अधिक से अधिक प्रचारित प्रसारित कर देश भक्ति का युवाओ में पैदा करें। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अंकित चैधरी, अभिषेक,पंकज, विकास आर्य, नितिन पाल, अनुज, शुभम, वैभव चैहान,मृदुल, आयुष, अनमोल, अजय चैहान, अशोक, अश्विनी, आलोक, गौरव पंत, अभिषेक सुहेल, गौरव , सुमित गौतम, विजय, राहुल, विक्रांत, निखिल, अर्जुन, राम, तुषार, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *