रुडक़ी – मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस ने कृष्णानगर में एक आरोपित की तलाश में छापे मारे, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस की टीम देर शाम तक शहर में डेरा डाले रही। पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह थाना सिटी बग्गा पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में शनिवार को रुडक़ी गंगनहर कोतवाली पहुंची। पंजाब पुलिस के एसआइ मंजीत सिंह ने बताया कि उनके थाने में मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें कृष्णानगर निवासी एक युवक का नाम भी सामने आया है। इस युवक की तलाश में पुलिस की टीम यहां पर आई है। कोतवाली गंगनहर में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने कृष्णानगर में आरोपित की तलाश में छापे मारे। पंजाब पुलिस की माने तो फिलहाल आरोपित के कृष्णानगर में ही होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने कृष्णानगर में आरोपित के घर के अलावा अन्य कई संभावित ठिकानों पर भी छापे मारे, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आया। पुलिस की टीम अभी शहर में ही डेरा डाले है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपित के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोपित को पकडऩे के लिए पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस ने रुडक़ी में मारे छापे
रुडक़ी – मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस ने कृष्णानगर में एक आरोपित की तलाश में छापे मारे, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस की टीम देर शाम तक शहर में डेरा डाले रही। पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह थाना सिटी बग्गा पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के मामले […]
