रुडकी – क्षेत्र के गोकलवाला गांव के पास चिल्लावाली नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया शाम होते ही नदी में उतर जाते हैं और रातभर जमकर नदी में खनन करते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गोकलवाला गांव के पास चिल्लावाली नदी में खनन माफिया शाम होते ही ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीनों को लेकर नदी में उतर जाते हैं | और मिलीभगत से रात भर नदी के आसपास ग्राम समाज की भूमि को खोदकर स्टोन क्रशर पर स्टॉक कर रहे हैं। इससे खेतों की दिशा और दशा भी बदल रही है। आरोप है कि स्थानीय ग्रामीण लगातार पुलिस प्रशासन को जानकारी देते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। इससे राज्य सरकार को प्रत्येक दिन लाखों रुपये का राजस्व का चूना लग रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर अवैध खनन बन्द नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। भगवानपुर एसडीएम सन्तोष कुमार पांडेय ने बताया है कि तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जांच कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
राज्य सरकार को प्रत्येक दिन लाखों रुपये के राजस्व का चूना
रुडकी – क्षेत्र के गोकलवाला गांव के पास चिल्लावाली नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया शाम होते ही नदी में उतर जाते हैं और रातभर जमकर नदी में खनन करते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गोकलवाला […]
