Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई

रुडकी – रेलवे स्टेशन के पार्किंग होने के बाद भी लोग स्टेशन के मुख्य द्वार के वाहनों को खड़ा कर के चले जाते हैं। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को आरपीएफ की ओर से स्टेशन परिसर पर अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। […]

रुडकी – रेलवे स्टेशन के पार्किंग होने के बाद भी लोग स्टेशन के मुख्य द्वार के वाहनों को खड़ा कर के चले जाते हैं। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को आरपीएफ की ओर से स्टेशन परिसर पर अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर पर इधर-उधर खड़े वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। ए ग्रेड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ताकि स्टेशन परिसर पर व्यवस्था बनी रहे और स्टेशन पर आने जाने वाले वाहन चालकों के वाहनों की सुरक्षा भी की जा सके। इस संबंध में समय-समय पर आरपीएफ की ओर से लाउड स्पीकर और मौखिक रूप से भी जानकारी दी जाती है। बावजूद इसके लोग कहीं पर भी वाहनों को खड़ा कर चले जाते हैं। जिस कारण स्टेशन परिसर पर व्यवस्था बाधित हो जाती है। कुछ लोग समय और पैसा बचाने के चक्कर में चौपहिया और दोपहिया वाहनों को मुख्य द्वार के सामने ही पार्क कर देते हैं। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में वाहनों की जांच करते हुए आरपीएफ ने कार्रवाई की। आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवदयाल मीणा ने बताया कि स्टेशन परिसर पर अवैध रूप से खड़े किए गए आठ वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *