• Home  
  • भाजपा प्रत्याशी ने भ्रमण कर मांगे वोट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजपा प्रत्याशी ने भ्रमण कर मांगे वोट

पौड़ी – भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने नामांकन करवाने के बाद चुनाव-प्रचार तेज कर दिया है। शनिवार को तीरथ सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ कई स्थानों का भ्रमण कर वोट मांगे। बीते शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर नामांकन करवाया था। […]

पौड़ी – भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने नामांकन करवाने के बाद चुनाव-प्रचार तेज कर दिया है। शनिवार को तीरथ सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ कई स्थानों का भ्रमण कर वोट मांगे। बीते शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर नामांकन करवाया था। नामांकन करवाने के बाद शनिवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने प्रेमनगर, बैंग्वाडी, डोभ-श्रीकोट, खंडाह-श्रीकोट, खंडाह आदि स्थानों का भ्रमण कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकासकारी योजनाओं पर काम कर रही है। खंडाह में उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने भी तीरथ सिंह का प्रचार करते हुए लोगों से वोट मांगे। इस मौके पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, कैलाश शर्मा, अजेंद्र रावत, दलवीर सिंह, शैलेंद्र नौटियाल, राजेंद्र रावत, लक्ष्मण, विनोद आदि शामिल थे। इससे पूर्व शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल लोकसभा सीट से नामांकन किया था। उनके नामांकन पर पौड़ी आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा था और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीताने की अपील की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *