Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • घर में घुसा घायल घुरड़

चम्पावत – यहां एक घुरड़ आबादी में घुस आया। कुत्तों का झुंड घुरड़ के पीछे पड़ा था। जिनसे बचने के लिए घायल घुरड़ ज्ञाली सेरान में एक घर के अंदर घुस गया। बाद में भवन स्वामी ने वन विभाग को सूचना दी। इलाज के बाद घुरड़ को छीड़ापानी के जंगल में छोड़ दिया गया। शनिवार […]

चम्पावत – यहां एक घुरड़ आबादी में घुस आया। कुत्तों का झुंड घुरड़ के पीछे पड़ा था। जिनसे बचने के लिए घायल घुरड़ ज्ञाली सेरान में एक घर के अंदर घुस गया। बाद में भवन स्वामी ने वन विभाग को सूचना दी। इलाज के बाद घुरड़ को छीड़ापानी के जंगल में छोड़ दिया गया। शनिवार सुबह एक नर घुरड़ कुत्तों के झुंड से बचने के लिए ज्ञाली सेरान निवासी शिक्षक नीरज वर्मा के घर में घुस गया। भवन स्वामी नीरज वर्मा ने बताया कि घुरड़ के सीने और पांव में चोट के निशान थे। उन्होंने घर में ही घुरड़ का उपचार किया। नीरज ने बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा चुतर सिंह, हरीश, दिनेश भट्ट और घनश्याम ने घायल घुरड़ को कब्जे में लेकर पशु चिकित्यालय में इलाज कराया। वन दरोगा ने बताया कि शाम को घुरड़ को छीड़ापानी के जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *