ऋषिकेश – मुनि थाना पुलिस और सीआरपीएफ के सशस्त्र जवानों ने निर्भीक होकर मतदान करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों ने रेत्ति क्षेत्र रोड में फ्लैग मार्च निकालकर जनता को आदर्श आचार संहिता का पालन और भय मुक्त मतदान कराने के लिए अभियान चलाया। वाहन में लगे ध्वनि यंत्र के माध्यम से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च से पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर मतदान प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।