• Home  
  • कार से 89 हजार रुपये की नगदी बरामद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कार से 89 हजार रुपये की नगदी बरामद

रुडकी – भगवानपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाकर एक गाड़ी से 89 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी के स्वामी से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर कार्रवाई शुरू कर दी। कस्बा भगवानपुर के तेज्जूपुर चेक पोस्ट […]

रुडकी – भगवानपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाकर एक गाड़ी से 89 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी के स्वामी से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर कार्रवाई शुरू कर दी। कस्बा भगवानपुर के तेज्जूपुर चेक पोस्ट पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 89,000 रुपये की नगदी बरामद की। इस बारे में गाड़ी स्वामी विजय कुमार निवासी गंगनहर रुडक़ी से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित करते हुए जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से नगदी बरामद हुई। कार स्वामी से नकदी के बारे में पूछताछ जारी है। साथ ही आयकर विभाग को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *