रुडकी- महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताकर ससुरालियों के खिलाफ शनिवार देर शाम तहरीर दी थी। सिविल लाइंस कोतवाली को महेंद्रनगर सासर्ज गेट अलीगढ़ यूपी निवासी उमेश यादव ने तहरीर देकर बताया था कि बहन गीता (40) की शादी 18 साल पूर्व न्यू अशोक नगर निवासी हरिवंद्र यादव उर्फ हरिओम से हुई थी। पीडि़त ने बताया था कि गीता की ससुराल से शुक्रवार को फोन आया कि गीता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उपचार के लिए उसे हायर सेंटर लेकर जा रहे हैं। पीडि़त ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद दोबारा फोन कर बताया कि उपचार के दौरान गीता ने दम तोड़ दिया। गीता की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों संग रुडक़ी पहुंचे। देखा की गीता का शव बेड पर पड़ा था। सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने गीता का शव कब्जे में लिया था। पीडि़त ने बताया था कि गीता को ससुराल पक्ष दहेज को लेकर परेशान करते थे। विरोध करने पर एक बार मारपीट कर गीता का हाथ तक तोड़ दिया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में न्यू आदर्श नगर निवासी पति हरविंद्र यादव उर्फ हरिओम, सास जग रोशनी, देवरानी मधु यादव और चाचा ससुर डंबर सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
महिला की संदिग्ध मौत के मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज
रुडकी- महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताकर ससुरालियों के खिलाफ शनिवार देर शाम तहरीर दी थी। सिविल लाइंस कोतवाली को महेंद्रनगर सासर्ज गेट अलीगढ़ […]
