उत्तरकाशी – मजबूत लोकतंत्र के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा नशे के दुष्परिणामों को लेकर बडक़ोट पुलिस द्वारा इन दिनों गांव-गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ग्रामवासियों को शराब तस्करी, मानव तस्करी व कच्ची शराब निर्माण की रोकथाम के लिए सजग किया जा रहा है। थाना बडक़ोट अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली के नेतृत्व में पुलिस ने पहले गीठ पट्टी के खरसाली, बाडिय़ा आदि गांव में गोष्ठियों में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित सभी को मतदान करने के लिए उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा सभी से चुनाव में मतदान करने की अपील की। शनिवार को ठकराल पट्टी के धारमंडल क्षेत्र के कुर्शील व स्यालब गांव में गोष्ठी आयोजित कर गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर डीएस कोहली ने ग्रामवासियों को शराब तस्करी, मानव तस्करी व कच्ची शराब निर्माण की रोकथाम हेतु सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर सजग रहने को कहा। इसकी रोकथाम की कार्यवाही हेतु मोबाइल नम्बरों का भी इस दौरान आदान प्रदान किया गया, जिससे कि ग्रामीण नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस से समय पर सम्पर्क कर सकें। वहीं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता द्वारा मतदान करने की अपील भी पुलिस द्वारा की गई। गोष्ठी में महिलाओं सहित ग्रामीण व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मतदान करने को किया जा रहा जागरूक
उत्तरकाशी – मजबूत लोकतंत्र के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा नशे के दुष्परिणामों को लेकर बडक़ोट पुलिस द्वारा इन दिनों गांव-गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ग्रामवासियों को शराब तस्करी, मानव तस्करी व कच्ची शराब निर्माण की रोकथाम के लिए सजग किया जा रहा है। थाना […]
