• Home  
  • डीआरएम को ज्ञापन भेजकर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

डीआरएम को ज्ञापन भेजकर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग

हरिद्वार – वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तर रेलवे मुरादाबाद के डीआरएम को ज्ञापन भेजकर ज्वालापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की है। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि ज्वालापुर का रेलवे फाटक मुसीबत का सबब बन गया है। फाटक अधिकांश समय बंद रहने से दोनों ओर हर समय लंबा […]

हरिद्वार – वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तर रेलवे मुरादाबाद के डीआरएम को ज्ञापन भेजकर ज्वालापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की है। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि ज्वालापुर का रेलवे फाटक मुसीबत का सबब बन गया है। फाटक अधिकांश समय बंद रहने से दोनों ओर हर समय लंबा जाम लगा रहता है, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे लक्सर से हरिद्वार रेल मार्ग का दोहरीकरण कर रहा है। रेलवे अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों को ज्वालापुर के ऊंचे पुल का निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे फाटक के स्थान पर अंडरपास का निर्माण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उंचे पुल का निर्माण पूरा होने के बाद अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया।कहा कि ज्वालापुर का रेलवे फाटक नगर के बीचोंबीच है। रेलवे फाटक हरिद्वार और ज्वालापुर नगर को जोड़ता है। फाटक से प्रतिदिन लगभग 90 रेलगाडिय़ां गुजरती हैं, जिस कारण फाटक खुलता कम और बंद अधिक रहता है। अधिकांश समय फाटक बंद रहने दोनों ओर लबा जाम लगा रहता है। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा जनहित में अंडरपास का निर्माण शीघ्र कराया जाना जरूरी है। मांग करने वालों में तारचंद, हरिकिशन शर्मा, एनसी काला, प्रेम भारद्वाज, एसके मल्होत्रा, जितेंद्र, हरिसिंह, आरल सिंघल, सुरेंद्र शर्मा, श्याम सिंह, हरदयाल अरोड़ा, महेंद्र लाल, एमजी गुप्ता, भोपाल सिंह, ओमप्रकाश, निहाल सिंह, आरवी सिंह, एमसीएस भास्कर, सीवी कर्णवाल, एसके शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *