• Home  
  • आईपीएल मैच में सट्टा लगाते पांच बुकी गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते पांच बुकी गिरफ्तार

हरिद्वार – नगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के पांच बुकी को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल मैच में सट्टा लगाते थे। आरोपियों के पास से करीब 72 हजार की नगदी, 32 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप समेत अन्य सामान मिला है।सोमवार को एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने नगर कोतवाली में प्रेस […]

हरिद्वार – नगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के पांच बुकी को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल मैच में सट्टा लगाते थे। आरोपियों के पास से करीब 72 हजार की नगदी, 32 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप समेत अन्य सामान मिला है।सोमवार को एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने नगर कोतवाली में प्रेस वार्ता में बताया कि आईपीएल मैच में सट्टा लगाने की सूचना मिल रही थी। रविवार रात को सूचना मिली कि दूधाधारी चौक के पास एक होटल में आईपीएल मैच में सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय सिंह, खडख़ड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने टीम के साथ होटल में छापा मारा। पुलिस को होटल के दो कमरों से हरियाणा फरीदाबाद के पांच युवक मिले। युवकों के पास से कमरे में 32 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और 71 हजार की नगदी मिली। पुलिस पांचों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर आ गई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमित कुमार छाबड़ा उर्फ गोल्डी पुत्र आनंद कुमार, तरुण कोहली पुत्र कीमती लाल कोहली, राजेश कुमार पुत्र खानचंद, ललित गांधी पुत्र प्रभुदयाल गांधी और तरुण पुत्र राकेश कुमार निवासीगण एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा बताया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो बुकी हैं और आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का काम करते हैं। आरोपी एक मैच में कई लाख रुपये का सट्टा लगाते थे। एक दिन में होने वाले दो मैच में एक करोड़ से ऊपर का सट्टा लगाते थे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में यह रहे शामिल कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, चौकी प्रभारी खडख़ड़ी राजेंद्र सिंह रावत, दरोगा बिरेंद्र नेगी, विक्रम धामी, कांस्टेबल हीरा सिंह, जितेंद्र सिंह आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *