• Home  
  • शॉर्ट सर्किट होने से अंग्रेजी शराब के ठेके में लगी आग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शॉर्ट सर्किट होने से अंग्रेजी शराब के ठेके में लगी आग

लकसर– गोवर्धनपुर रोड के अंग्रेजी शराब के ठेके में सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से ठेके में रखी लगभग 75 हजार रुपये की नगदी और करीब तीन लाख की शराब और अन्य […]

लकसर गोवर्धनपुर रोड के अंग्रेजी शराब के ठेके में सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से ठेके में रखी लगभग 75 हजार रुपये की नगदी और करीब तीन लाख की शराब और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। खेड़ी निवासी रामकुमार कर्णवाल का नगर में गोवर्धनपुर रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। रविवार रात को सेल्समैन ठेका बंद करने के बाद उसी बिल्डिंग में पीछे की तरफ बने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे ठेके के भीतर अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई। पांच बजे के आसपास आग की लपटें बाहर निकलनी शुरू हुई तो बगल में स्थित एटीएम के गार्ड को इसका पता चला। उसने पीछे जाकर ठेके के सेल्समैनों को इसकी सूचना दी। उन्होंने दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। ठेकेदार रामकुमार ने बताया कि दोपहर चार बजे से रात तक की बिक्री के करीब 75 हजार रुपये रात को ठेके के गल्ले में मौजूद थे। इनके अलावा लगभग तीन लाख रुपये कीमत की शराब, फ्रिजर व अन्य कीमती सामान आग से जला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *