• Home  
  • एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से बनाया विश्व कविता दिवस
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - पंजाब - प्रदेश की खबरें

एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से बनाया विश्व कविता दिवस

TARSEM DIVANA होशियारपुर — आज यहां एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से ’’विश्व कविता दिवस’’ को समर्पित कवि दरबार स्थानीय शिवनामदेव अपना घर हरदोखानपुर में करवाया गया जिसमें विख्यात शायर जोगा सिंह बट्ठूला, सतपाल जोशी तथा बलजिन्द्र मान ने विशेष तौर पर शिरकत की। इसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक गर्वनर ऐली एडवोकेट एस.पी.राणा, आई.सी.सी. कमल के.वर्मा तथा […]

TARSEM DIVANA होशियारपुर — आज यहां एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से ’’विश्व कविता दिवस’’ को समर्पित कवि दरबार स्थानीय शिवनामदेव अपना घर हरदोखानपुर में करवाया गया जिसमें विख्यात शायर जोगा सिंह बट्ठूला, सतपाल जोशी तथा बलजिन्द्र मान ने विशेष तौर पर शिरकत की। इसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक गर्वनर ऐली एडवोकेट एस.पी.राणा, आई.सी.सी. कमल के.वर्मा तथा संयुक्त इंटरनैशनल पी.आर.ओ. एैली. अशोक पुरी ने की।
’’विश्व कविता दिवस’’ के इस अवसर पर ’’नियारियां गल्लां, प्यारियाँ गल्लां’’ के रचयिता जोगा सिंह भट्ठूला ने भाषा विज्ञान तथा लोक साहित्य के आधार पर अपने गीतों, कविताओं और व्यंग्य के चैकों-छक्कों से दर्शकों को लोट-पोट किया। उनके साथ ’इश्के दा रोग’ ग़ज़ल व गीत, ’’55 कवितावां दोस्त के नाम’’, तथा कहानियों की पुस्तक ’’गुंजला दे सिरे’’ के लेखक रिटारयर्ड एस.एस.पी. एस.पी.जोशी ने अपने ताज़ा कलाम दर्शकों के रूह बरूह कियें इस अवसर पर बलजिन्द्र मान ने कहा कि हमें हमारे बच्चों को बाल साहित्य की पुस्तकों के साथ जोड़ना चाहिए जिससे उनके अन्दर भाषा के प्रति लगाव पैदा होगा और वे पूर्ण तौर पर विकसित हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारों को चाहिए कि सरकारी व गैर सरकारी शिक्षा संस्थानों में साहित्य की पुस्तकों को लाज़मी बनाया जाये।
इस अवसर पर एैली अशोक पूरी ने अपनी कविता के साथ हाज़री लगवाते हुये कहा कि हमें साहित्य के महत्व को समझना चाहिए तभी जीवन साफ सुथरा व एक सार्थक दिशा की ओर अग्रसर हा सकेगा। इस उपरन्त एैली कमल के.वर्मा ने पुस्तक प्रकाशन तथा समाज में पुस्तक वितरण की समस्या की जानकारी दी। अध्यक्षता करते एडवोकेट एस.पी.राणा ने कवियों तथा नौजवान कवि गगनदीप की कविता ’’रूख’’ की प्रशंसा की तथा सभी कवियों को दौशाला देकर सम्मानित किया। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली. इन्द्रजीत थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *