• Home  
  • नामांकन के बाद सियासी दलों की संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नामांकन के बाद सियासी दलों की संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ी

रुडकी – लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद सियासी दलों ने संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। प्रचार की रणनीति तय की जा रही है। कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने की बात कही।महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के सिविल लाइंस […]

रुडकी – लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद सियासी दलों ने संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। प्रचार की रणनीति तय की जा रही है। कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने की बात कही।महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हुई। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करना होगा। कहा कि हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर प्रत्याशी तय किया है। हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी है। अब सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी अम्बरीष कुमार के लिए काम करें। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियां आम लोगों के हित में नहीं है। रोजगार सहित तमाम मुददों पर भाजपा सरकार के दावे धरातल पर नहीं उतरे। जनता कांग्रेस के साथ है। भाजपा सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करें। बैठक में आगे के प्रचार की रणनीती भी तय की गई। समन्वय बनाकर काम करने की बात कही गई। बैठक में महामंत्री श्रवण गोस्वामी, इरशाद अहमद, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, सत्तार अहमद, डॉ. अताउर रहमान, विवेक गुप्ता, आमिर आजम, नौशाद अली, अखलाख, वहदूद अली, आशु मेहंदीरत्ता, उमेद, मोहम्मद तालिब, लक्ष्मी चंद, इस्लाम अहमद, राजीव दुआ, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *