बागेश्वर – अग्निशमन विभाग ने विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को आग में फंसे लोगों को बचाने के गुर सीखाए। विशेष मॉक ड्रिल में अग्निश्मन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन में आयोजित मॉक ड्रिल में अग्नि दुर्घटना के दौरान आग में फंसे लोगों को निकालने के तरीके बताए गए। धुएं में फंसे लोगों को बीए सेट पहनकर बाहर निकालने, आग बुझाने व आग से बचाव के तरीके बताए गए। यहां प्रशिक्षित टीम ने कर्मचारियों को घायल अवस्था में दी जाने वाली प्राथमिक मदद, अस्पताल तक पहुंचाने उच्चाधिकारियों, फायर ब्रिगेड, अस्पताल को तत्काल सूचना देने के लिए नंबरों की जानकारी दी और संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निकांड के दौरान आग बुझाने एवं राहत बचाव कार्य का प्रदर्शन कर जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने आग, धुएं के बीच फंसे व्यक्तियों को बहुमंजिला इमारत से सुरक्षित बाहर निकालने, झुलसे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार आदि का भी अभ्यास कराया। कहा कि इस अभ्यास से इस तरह की दुर्घटना होने पर दुर्घटनाओं के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ एसएसएस पांगती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी वीके मौर्या, हरीश कुमार समेत तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
अग्निशमन विभाग ने आग में फंसे लोगों को बचाने के गुर सीखाए
बागेश्वर – अग्निशमन विभाग ने विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को आग में फंसे लोगों को बचाने के गुर सीखाए। विशेष मॉक ड्रिल में अग्निश्मन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन में आयोजित मॉक ड्रिल में अग्नि दुर्घटना के दौरान आग में फंसे लोगों को निकालने के तरीके बताए गए। धुएं […]
