• Home  
  • किसान विरोधी है उत्तराखंड सरकार- नहीं हो रहा गन्ना भुगतान – धरने पर बैठे किसान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किसान विरोधी है उत्तराखंड सरकार- नहीं हो रहा गन्ना भुगतान – धरने पर बैठे किसान

लिबबेरहेड़ी – किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही हो गन्ना भुगतान को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन पर बैठ चुके हैं लेकिन आश्वासन के नाम पर किसानों को ठगा गया है भले ही सरकार किसानों के हित में करोड़ों रुपए की योजनाओं की घोषणा करती हो लेकिन किसानों को […]

लिबबेरहेड़ी – किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही हो गन्ना भुगतान को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन पर बैठ चुके हैं लेकिन आश्वासन के नाम पर किसानों को ठगा गया है भले ही सरकार किसानों के हित में करोड़ों रुपए की योजनाओं की घोषणा करती हो लेकिन किसानों को अभी तक गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है की सरकार ने किसानों के साथ जो वादे किए थे वह सब वादे खोखले साबित हो रहे है
अब लिबबेरहेड़ी शुगर मिल में गन्ने का पेराई सत्र लगभग पूरा होने वाला है लेकिन अभी तक भी किसानों का कई हजार कुंतल गन्ना उनके खेतों पर खड़ा हुआ है वक्त पर गन्ने की तुलाई ना होने के कारण किसान गेहूं की खेती करने से भी महरूम होता जा रहा है किसानों ने आरोप लगाया है कि मिल प्रबंधन की मनमानी के चलते बाहरी गन्ना मंगाया जा रहा है जिससे क्षेत्र की किसानों का गन्ना समय पर नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है लेकिन मिल प्रबंधन की मनमानी कर बाहरी गन्ने को खरीद रहा है और उनका पेमेंट भी हाथो हाथ कर रहा है ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय किसान अपने बच्चों का पालन पोषण किन हालातों में करेगा सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसानों को सरकार ने केवल आश्वासन ही दिया है अब किसान भूखों मरने पर मजबूर हो गए हैं जिससे के चलते पीड़ित सैकड़ों ग्रामीणों ने सहकारी गन्ना समिति में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए हैं हालांकि किसानों ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार ने किसानों को ठगा है जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *