हरिद्वार –पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में मंगलवार की देर रात एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गई। घर के सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घर के अंदर रखा दहेज का सामान और 85 हजार की नगदी भी जलकर राख हो गई।
गांव इब्राहिमपुर निवासी मेहंदी हसन के घर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। आग लगती देख सभी ने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। शोर की आवाज शुनकर आसपास के ग्रामीण इक्क_े हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर आग विकराल रूप ले चुकी थी। कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। रात में अचानक आग लगने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मेहंदी हसन ने बताया कि एक माह बाद उनकी बेटी की शादी थी। शादी का सभी सामान घर के अंदर ही रखा हुआ था। बताया कि घर में शादी के लिए बर्तन, कपड़े, गद्दे बिस्तर आदि अन्य सामान लाकर रखा गया था। दो दिन पूर्व ही पीडि़त ने दो भैंस बेची थी। बताया कि घर के अंदर 85,000 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। पीडि़त की सूचना पर बुधवार सुबह लेखपाल प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और वीडियो-फोटोग्राफी कर मामले की जांच की। पीडि़त मेहंदी हसन ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। लेखपाल प्रदीप कुमार यादव ने बताया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
आग से घर के अंदर रखा दहेज का सामान और 85 हजार की नगदी भी जलकर राख
हरिद्वार –पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में मंगलवार की देर रात एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गई। घर के सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घर के अंदर रखा दहेज का सामान और 85 हजार की नगदी […]
